अटेवा-पेंशन बचाओ मंच, उत्तर प्रदेश की ओर से मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हरि प्रकाश यादव के नेतृत्व में अटेवा प्रयागराज की ओर से एक अप्रैल को पूर्व में तय काला दिवस के स्थान पर मदद दिवस के रूप में मनाया गया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे डॉ हरि प्रकाश यादव ने बताया कि आपदा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र वर्मा ने कहा कि अटेवा के सिपाही अपनी मांग को पूरा करवाकर ही दम लेंगे। जिला संयोजक अशोक कनौजिया ने कहा कि दुखी और पीड़ित की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस मौके पर इविवि के पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव, अविनाश विद्यार्थी, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार, संजय पटेल, सुधाकर ज्ञानार्थी, मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र प्रताप सिंह, नीलम सिंह, जिला महामंत्री कमल सिंह, अरुण कुमार, अनिल भारती, नरेंद्र बहादुर सिंह, राकेश यादव, गिरीश तिवारी, आशीष कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अमृत लाल गुप्ता, अंजना सिंह, अंजुला दास, अजय विश्वकर्मा, कमलेश सिंह, सचिन रावत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक- कर्मचारी शामिल रहे।