नवाब यूसुफ रोड पर अतीक अहमद की जिस संपत्ति पर सोमवार को प्रशासन, पीडीए और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बुलडोजर चला, उस पर छह महीने पहले तक भ्रम की स्थिति थी। प्रशासन ही नहीं पीडीए भी इस भूमि पर बने गोदाम को ईटऑन के मालिक का स्वामित्व मान रहा था। तभी यह गोदाम सील किया गया था। शासन की खुफिया जांच में जब यह राज खुला कि यह अतीक की संपत्ति है, तब पीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। ईटऑन की तरह अतीक की छह अन्य बेनामी संपत्तियां लगभग चिह्नित की जा चुकी हैं। जल्द ही अन्य संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।