फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ateeq ahmed News: अतीक का आलीशान आशियाना खंडहर में तब्दील 

विज्ञापन
1 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मंगलवार को की गई। पुलिस, प्रशासन ने उसके चकिया स्थित तीन मंजिला आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर खंडहर में तब्दील करवा दिया। चार बीघा जमीन पर बने इस मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान पूरा इलाका छावनी में तब्दील रहा। मौके पर पुलिस के साथ ही पीएसी भी मौजूद रही। 
विज्ञापन

2 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj
पिछले कई दिनों से अतीक की अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। रविवार को उसके चुनाव कार्यालय में अवैध रूप से निर्मित हिस्से को तोड़ा गया था। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब अतीक के कसारी-मसारी, चकिया स्थित मकान पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम के साथ पुलिस फोर्स पहुंची और अतीक के मकान को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन

3 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj
जेसीबी मशीन से सबसे पहले मकान का बाहरी गेट ध्वस्त कराया गया। इसके बाद पीडीए की टीम छह जेसीबी मशीनों संग परिसर में प्रवेश कर गई। घर के भीतर रखे घरेलू सामान को बाहर निकलवाने के बाद पीडीए अफसरों ने पूरे मकान का सैनिटाइजेशन करवाया।

4 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj
करीब डेढ़ घंटे बाद जेसीबी मशीनों ने मकान को ढहाना शुरू किया। करीब सात घंटे की कार्रवाई के बाद शाम छह बजे के करीब मकान पूरी तरह से जमींदोज हो गया। 
 
विज्ञापन

5 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj

बिना नक्शा पास कराए बनवाया था मकान

विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से किया गया। एडीए के सचिव दयानंद प्रसाद ने बताया कि तीन मंजिला मकान को बनाने से पहले विकास प्राधिकरण से नक्शा नहीं पास कराया गया।
विज्ञापन

6 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj
तीनों तल का निर्माण अवैध रूप से विकास प्राधिकरण की अनुमति बिना किया गया। पीडीए अफसरों का कहना था कि मकान का निर्माण जिस जमीन पर हुआ, उसकी भी जांच कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि जमीन किसके नाम पर है। 

 
विज्ञापन

7 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj

2019 में जारी हुआ था ध्वस्तीकरण आदेश

विकास प्राधिकरण के अफसरों का दावा है कि अतीक के जिस मकान को मंगलवार को ढहाया गया, उसके ध्वस्तीकरण का आदेश साल भर पहले ही जारी किया जा चुका था। इस संबंध में नोटिस भी दिया गया था। सचिव दयानंद प्रसाद ने बताया कि मकान का ध्वस्तीकरण आदेश 2019 में जारी हुआ था और इसी के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

8 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj

कुछ बोल पाने की स्थिति में भी नहीं थे अतीक अहमद परिजन

अतीक अहमद के खिलाफ मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान न सिर्फ उसके मकान, बल्कि कई वर्षों में खड़े किए गए रसूख पर भी बुलडोजर चल गया। सात घंटे के भीतर आलीशान मकान खंडहर में तब्दील हो गया। मकान ढहने के बाद परिजन कुछ बोल पाने की स्थिति में भी नहीं थे, जबकि उसके समर्थक स्तब्ध थे। मकान के बाहर पड़ा सामान बारिश में भीगता रहा। 
 

9 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj
चकिया में करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन में फैला अतीक का मकान किसी आलीशान हवेली से कम नहीं था। मकान के मुख्य दरवाजे से अतीक के रिहायशी भवन तक पहुंचने के लिए करीब 300 मीटर तक की दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

10 of 10
prayagraj - फोटो : prayagraj
तीन मंजिला रिहायशी भवन में कुल 22 कमरे थे, जिनमें अतीक के साथ ही उसके भाई अशरफ का भी परिवार रहता था। मकान में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग भी बनवाई गई थी, जिसकी कभी कई बेशकीमती गाड़ियां शोभा बढ़ाती थीं। करोड़ों रुपये कीमत का यह मकान अतीक के रसूख को बयां करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें