फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटाला में घर में बना दिया था स्लाटर हाउस, पकड़े गए

विज्ञापन
Atala Slaughter House
विज्ञापन
छुड़ाने के लिए पहुंची भीड़, मचाया हंगामा
विज्ञापन

प्रयागराज। खुल्दाबाद पुलिस ने बुधवार को अटाला के दो घरों में बड़े जानवरों को काटते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिली थी कि प्रतिबंध होने के बाद भी दोनों अपने घरों से जानवर काटकर लोगों को बेच रहे थे। दोनों को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने छुड़ाने के लिए पुलिस से धक्का मुक्की भी की गई। कुछ लोग थाने पहुंच गए थे। थाने पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा लेकिन दोनों आरोपियों को नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर खुल्दाबाद रोशन लाल ने बताया कि दो घरों में जानवरों को काटा जा रहा है। पुलिस ने छापा मारकर शहनवाज अहमद और शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां भीड़ लग गई। लोग दोनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए बवाल करने लगे। पुलिस से धक्का मुक्की भी की गई। नारेबाजी और हो हल्ला के बीच दोनों को खुल्दाबाद थाने ले जाया गया तो भीड़ पीछे पीछे वहां भी पहुंच गई। यह देखकर और फोर्स को वहां बुलाया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक अनीस, सगीर, सन्नो और जाबिर के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। अटाला में कुछ और जगहों पर जानवरों को काटने की सूचना मिली मिली है। जल्द ही वहां भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें