फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि की प्रवेश परीक्षाएं आज से

Sun, 23 Jun 2019 12:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
HPSSC JBT Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 23 जून से शुरू होने जा रही हैं। वहीं, 30 जून को होने वाली एमकॉम प्रवेश परीक्षा का सेंटर बदल दिया गया है। नया सेंटर अब केपी उच्च शिक्षा संस्थान, झलवा में होगा।

विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय में एमए हिंदी, प्राचीन इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र में प्रवेश के लिए परीक्षा रविवार को सुबह नौ से 11 बजे की पाली में कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज केंद्र में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 30 जून को जिन विषयों की प्रवेश परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, उनमें से एमकॉ प्रवेश परीक्षा का केंद्र बदल दिया गया है। राज्य विवि के रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय के अनुसार एमकॉम  की प्रवेश परीक्षा अब कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज की जगह केपी उच्च शिक्षा संस्थान, झलवा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह नौ से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र 25 जून से डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रार ने बताया कि कुलभास्कर कॉलेज में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक और जगह कम होने के कारण एमकॉम प्रवेश परीक्षा का केंद्र बदला गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें