फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष में निहित है मानव कल्याण

Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ज्यो‌त‌िष मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ज्योतिष में मानव कल्याण निहित है। इससे समस्याओं का समाधान के साथ ही सुख शांति का संदेश भी मिलता है। यह बातें भारतीय विद्या भवन ज्योतिष संस्थान की ओर से आयोजित ज्योतिष मेले और नए सत्र की शुरुआत पर बतौर मुख्य अतिथि टीकरमाफी के महंत स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी ने कहीं। बोले, ज्योतिष विद्या के पठन-पाठन के लिए और प्रयास की आवश्यकता है। बतौर अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डा.डी.सी. सिन्हा ने कहा, समाज में हर क्षण एवं हर कार्य में ज्योतिष की आवश्यकता पड़ती है। इसके अध्ययन एवं शोध कार्य को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

पूर्व आईजी लालजी शुक्ल ने ज्योतिषियों से समाज सेवा की अपील करते हुए संस्थान के कार्यों को सराहा।

समारोह के दौरान स्वामी हरिचैतन्य ब्रह्मचारी को सारस्वत सम्मान से नवाजा गया। वहीं छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र भी बांटे गए। इस दौरान ज्योतिष मेले में दो सौ लोगों ने परामर्श लिया और ज्योतिर्विदों ने उनकी समस्याओं के निदान की सलाह दी। केंद्र निदेशक डा. रामनरेश त्रिपाठी ने स्वागत, प्राचार्य आचार्य त्रिवेणी प्रसाद त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। योग विशेषज्ञ डा.टी.एन. पांडेय, व्रतशील शर्मा, टी.एन. त्रिपाठी, ज्योति मालवीय, राजेंद्र प्रसाद नागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें