अभ्यर्थियों की संख्या है काफी अधिक
आयोग के सूत्रों का कहना है कि टीजीटी-पीजीटी के अभ्यर्थियों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में सभी जिलाधिकारियों से परीक्षा केंद्रों की सहमति मिलने के बाद ही परीक्षा तिथि की घोषणा होगी। अगर पूर्व में प्रस्तावित तिथियों पर पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो प्रस्तावित तिथियों में परिवर्तन करना होगा।
वहीं, अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें कम से कम तीन माह का समय चाहिए। अगर परीक्षा अप्रैल में कराए जाने की कोई योजना है तो आयोग को परीक्षा तिथि घोषित कर देनी चाहिए। प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष विक्की खान ने आयोग अध्यक्ष से मांग की है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की तरह टीजीटी-पीजीटी परीक्षा की तिथि भी अधिकृत तौर पर शीघ्र घोषित की जाए, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।