फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे रुपये, जालसाजों की खोज में जुटी पुलिस

Sun, 29 Mar 2020 08:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
online fraud
विज्ञापन
एक तरफ देश कोरोना जैसे गंभीर संकट से जूझ रहा है तो कुछ शरारती तत्व इस मौके का भी फायदा उठाने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे ही एक मामले में साइबर अपराधियों ने एडीजी का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर जरूरतमंदों की मदद के नाम पर रुपये मांगे। जानकारी पर एडीजी ने मामले की जांच शुरू करा दी है। 
विज्ञापन


एडीजी प्रेमप्रकाश के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया। इसमें एडीजी की तस्वीर भी लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस अकाउंट के जरिए एक फर्जी पोस्ट की गई। जिसमें एक खाता नंबर देकर कहा गया कि लॉकडाउन के दौरान संकट से जूझ रहे जरूरतमंदों की मदद के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है। जिसमें आप भी योगदान दे सकते हैं। अपील की गई कि जो भी मदद करना चाहते हों, वह सहयोग राशि दिए गए खाते में भेज सकते हैं।

मामले की जानकारी एडीजी को हुई तो वह स्तब्ध रह गए। जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू करा दी। एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें भी हुई है। किसी ने उनकी तस्वीर लगाकर फर्जी अकाउंट बनाकर फर्जीवाड़ा किया है। मामले की जानकारी साइबर सेल को देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही एसपी क्राइम को जांच सौंपी गई है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें