फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Squash: क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से हारकर पदक से चूकीं उन्नति, पाकिस्तान में चल रही है प्रतियोगिता

Fri, 28 Jun 2024 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उन्नति के पिता हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि उन्नति से उन्हें पदक की पूरी उम्मीद थी। सेमीफाइनल में पहुंचने पर ही पदक मिलता है लेकिन उन्नति का सफर क्वार्टर फाइनल तक ही रहा। पूरे देश में चेन्नई को छोड़ कहीं भी ऐसे भी ट्रेनिंग सेंटर नहीं जहां देश के अच्छे खिलाड़ी स्कवैश की ट्रेनिंग ले सके।
विज्ञापन
उन्नति त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम नगरी की उन्नति त्रिपाठी एशियन जूनियर स्कवैश चैंपियनशिप के अंडर-17 बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की ड्यूस ली ये सेन हार गईं। उन्नति पहले सेट से ही मुकाबले में पीछे बनी रहीं। उन्होंने आखिरी सेट में भी कुछ खास बढ़त हासिल नहीं की। पहले सेट में 11-3 से, दूसरे सेट में 11-4 और 11-6 से पीछे रहीं। एशियन जूनियर स्कवैश चैंपियनशिप का आयोजन 25 से 29 जून के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हो रहा है।

उन्नति के पिता हरिओम त्रिपाठी ने बताया कि उन्नति से उन्हें पदक की पूरी उम्मीद थी। सेमीफाइनल में पहुंचने पर ही पदक मिलता है लेकिन उन्नति का सफर क्वार्टर फाइनल तक ही रहा। पूरे देश में चेन्नई को छोड़ कहीं भी ऐसे भी ट्रेनिंग सेंटर नहीं जहां देश के अच्छे खिलाड़ी स्कवैश की ट्रेनिंग ले सके।

विज्ञापन

विश्व स्तरीय ट्रेनिंग सेंटरों की कमी ही वजह है जो हमारे खिलाड़ी विदेशी खिलाडियों से मुकाबला से पहले ही मन मेें हार मान लेते हैं और अपना स्भाविक प्रर्दशन नहीं कर पाते हैं। उन्होंने ने बताया कि उन्नति 8 जुलाई से यूएसए में शुरू हो रहे विश्व स्तरीय स्कवैश में भी हिस्सा लेगी। अबकी उन्नति अंडर-19 वर्ग में खेलेंगी। हरिओम त्रिपाठी वेलहम ब्वॉयज स्कूल देहरादून में स्कवैश कोच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें