50 करोड़ की वक्फ संपत्ति मामले में भी है नामजद
जैद अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी का बड़ा भाई है और पूरामुफ्ती के हटवा गांव का रहने वाला है। वह 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति कब्जाने, बेचने के मामले में भी नामजद है। फिलहाल उसे कोर्ट से राहत मिली हुई है। इस मामले में जैद का भाई सद्दाम व अशरफ की पत्नी जैनब समेत कुल सात लोग नामजद हैं। इनमें से जैद, हिस्ट्रीशीटर प्रधान शिवली व एक अन्य तारिक को राहत मिली हुई है। जबकि सद्दाम का रिमांड बनवाया जा चुका है। जैनब, मुतवल्ली असियम व उसकी पत्नी जिन्नत अभी फरार हैं।