बहुगुणा कांग्रेस को कमजोर करना चाहते थे- बाजपेयी
किताब में राजेंद्र कुमारी बाजपेयी द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ इंदिरा गांधी के कान भरे जाने की बात सामने आने पर बृहस्पतिवार को अशोक बाजपेयी ने सांसद रीता जोशी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किताब के माध्यम से उनकी मां राजेंद्र कुमारी पर जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत हैं। उस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा की सरकार को लेकर पीएम कार्यालय में विधानमंडल के नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में हेमवती नंदन को हटाने के पक्ष में वोटिंग हुई।
वोटिंग के आधार पर ही वह सीएम की कुर्सी से हटाए गए। मेरी मां इंदिरा गांधी के बहुत करीब थी, दोनों में छोटी बहन और बड़ी बहन जैसा रिश्ता था। अब जो इस दुनिया में नहीं है, उसके बारे में इस तरह से लिखना ठीक नहीं है। मैं यह भी कहूंगा कि राजेंद्र कुमारी बाजपेयी और हेमवती नंदन बहुगुणा में कभी झगड़ा नहीं था। झगड़ा सिर्फ ये था कि उस दौरान बहुगुणा जी कांग्रेस को कमजोर कर उसमें खुद कब्जा जमाना चाहते थे।