बारिश थमने और गंगा का जलस्तर घटते ही शृंग्वेरपुर धाम में भजन संध्या केंद्र के निर्माण कार्य ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। ऐसे में केंद्र के जल्द बनने की उम्मीद है। इससे स्थानीय संत समाज एवं तीर्थ पुरोहितों में खुशी है।
शृंग्वेरपुर धाम की पौराणिकता और पर्यटन को देखते हुए सरकार ने धाम को पर्यटन केंद्र में शामिल किया है। धाम की आध्यात्मिक आभा में चार चांद लगाने की दृष्टि से कुछ महीने पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्रालय उत्तर प्रदेश ने वाराणसी की तरह भजन संध्या केंद्र की स्थापना करने के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृति किए थे। जिसके तहत निर्माण कार्य चल रहा है।