फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने गाना गाकर बढ़ाया कारोना वारियर्स का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
संकट के इस दौर में कोरोना योद्धाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए शनिवार को न्यू कैंट स्थित आर्मी अस्पताल के बाहर सेना के जवानों ने बैंड की धुन पर गाने गाए। हालांकि, सेना की रविवार को हेलीकॉप्टर से कोरोना योद्धाओं पर प्रयागराज में पुष्पवर्षा करने की भी थी, लेकिन अब यह कार्यक्रम प्रयागराज की बजाय लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

दरअसल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत और सशस्त्र सेना बलों के तीनों प्रमुखों ने शुक्रवार को दिल्ली में घोषणा की थी कि कोविड-19 महामारी से बचाने वाले योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए शृंखलाबद्ध कार्यक्रम किए जाएं। उनकी इस पहल पर पूर्व यूपी, एमपी सब एरिया के न्यू कैंट स्थित आर्मी अस्पताल के बाहर शनिवार को जवानों ने लाइव प्रदर्शन किया। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एवं विंग कमांडर शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए भारतीय सेना की मध्य कमान द्वारा प्रदेश के बरेली, फैजाबाद, वाराणसी और लखनऊ में भी इसी तरह के बैंड का प्रदर्शन किया गया। बताया कि देश के तमाम स्थानों में कोरोना योद्धाओं का शुक्रिया करने के लिए आकाश में जहां लड़ाकू विमान फ्लाई पास्ट करेंगे तो समुद्र में जंगी पोत पर रोशनी की जाएगी। कुछ जगह संक्रमितों का इलाज करने वाले अस्पतालों पर हेलीकॉप्टर से रविवार को पुष्पवर्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें