फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः एयरपोर्ट के रास्ते को लेकर सेना और प्रशासन आमने-सामने

Mon, 04 Nov 2019 12:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
An International Airport to be built in Agra soon - फोटो : demo
विज्ञापन
झलवा स्थित शंभु नाथ इंस्टीट्यूट की ओर से प्रयागराज एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। यह रास्ता बंद होने के बाद अब एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को ट्रिपलआईटी से कटुहला होकर जाना पड़ रहा है। हालांकि, शंभुनाथ वाले रास्ते के मुकाबले नया रास्ता लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। क्योंकि इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था नहीं है। 
विज्ञापन


कुंभ मेले के पूर्व ही तय हो गया था कि शंभुनाथ इंस्टीट्यूट, रहीमाबाद पुलिस चौकी की ओर से एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता बंद किया जाएगा। इस निर्णय के साथ ही कुंभ के पूर्व ही झलवा, ट्रिपल आईटी, कटुहला, गौसपुर के रास्ते एयरपोर्ट पहुंचने का नया मार्ग बना दिया गया था। ट्रिपल आईटी की तरफ से तकरीबन चार किलोमीटर लंबी यह सड़क सीधे एयरपोर्ट के पास निकलती है। हालांकि झलवा से पुराने रास्ते के मुकाबले नया रास्ता लंबा है। अब पुराने रास्ते को एयरपोर्ट प्रबंधन ने बंद कर वहां बैरीकेटिंग लगवा दी है। दरअसल इस सड़क को बंद करने के बाद भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण इस रोड पर कैट वन लाइट लगाएगा। अभी यह लाइट सिर्फ रनवे पर ही लगी हुई है।

इसके लगने के बाद यहां रात के वक्त एवं कोहरे के दौरान भी विमानों की लैडिंग सुनिश्चित हो गई। एयरपोर्ट प्रशासन को इसका विस्तार करना है। इसकी  मदद से यहां 600-700 मीटर की दृश्यता पर भी विमानों की सुरक्षित लैंडिंग एवं टेकऑफ हो सकेगा। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव के मुताबिक एयरपोर्ट में रन वे के 950 मीटर पीछे तक कैट लाइट लगाई जाएगी। 950 मीटर तक यह लाइट तभी लगाई जा सकती थी कि जब शंभुनाथ की ओर से आने वाला रास्ता बंद हो। अब प्रशासन के सहयोग से पुराने रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां जल्द ही  कैट वन लाइट लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन


बेगम बाजार आरओबी बन जाए तो मिले राहत
प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने का दूसरा रास्ता बेगम बाजार होकर भी है। हालांकि झलवा, ट्रिपल आईटी के मुकाबले यह रास्ता काफी लंबा है। फ्लाइट पकड़ने के लिए तमाम लोग शंभु नाथ इंस्टीट्यूट या हैप्पी होम से पुराने सिविल टर्मिनल के सामने से होकर बेगम बाजार रेल ओवर ब्रिज के बगल में बने रास्ते से एयरपोर्ट की राह पकड़ते हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से अक्सर वायु सेना यह रास्ता बंद कर देती है। उधर कुंभ के पूर्व बेगम बाजार पर रेल ओवर ब्रिज का निर्माण भी हुआ लेकिन वायु सेना की आपत्ति के बाद यह काम कुंभ के  पहले रोक देना पड़ा। इस पुल का निर्माण अगर पूरा हो जाए तो एयरपोर्ट जाने के लिए कानपुर रोड से सीधे इस आरओबी के रास्तेे एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा कटुहला वाले रास्ते में स्ट्रीट लाइट नहीं है। आसपास आबादी न होने एवं दिन ढलने के बाद यह रास्ता लोग सुरक्षित नहीं मान रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें