फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार हत्याकांड : बच्चा यादव के हत्यारोपी के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त, उच्चाधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट

Sat, 04 Dec 2021 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

अतरसुइया निवासी वीरेंद्र की हत्या एक दिसंबर को मेडिकल चौराहे के पास की गई थी। इसमें अशोक नगर निवासी राजेश यादव व सलोरी निवासी महेंद्र यादव नामजद हुए। इनमें से अशोक को जेल भेज दिया गया है और उसके तीनों लाइसेंसी असलहे जार्जटाउन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन में ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बच्चा यादव की हत्या के दोनों आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजे गए एक आरोपी राजेश यादव के तीनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। उधर दूसरे आरोपी महेंद्र यादव की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही।

विज्ञापन


अतरसुइया निवासी वीरेंद्र की हत्या एक दिसंबर को मेडिकल चौराहे के पास की गई थी। इसमें अशोक नगर निवासी राजेश यादव व सलोरी निवासी महेंद्र यादव नामजद हुए। इनमें से अशोक को जेल भेज दिया गया है और उसके तीनों लाइसेंसी असलहे जार्जटाउन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। शनिवार को पुलिस ने उसके पिस्टल, राइफल व डीबीबीएल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीआईजी को भेज दी।

विज्ञापन

डीआईजी केमाध्यम से रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी और फिर वह ही आगे की कार्रवाई करेंगे। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी महेंद्र के भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे। हालांकि फिलहाल उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने बताया है कि महेंद्र के पास तीन लाइसेंसी असलहे हैं लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में महेंद्र के पकड़े जाने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

साथ ही हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी असलहे की बरामदगी भी हो सकेगी। इसके बाद ही उसके शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण संबंधी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र के हरसंभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है लेकिन फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें