फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्राचीन मूर्तियों का पुरातत्व विभाग ने किया सर्वे, खुदाई के दौरान मिले थे अवशेष

Sat, 27 Jan 2024 06:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुक्रवार को पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रयागराज मंडल रामनरेश पाल के साथ निर्भय प्रजापति एवं दीप कुमार मिश्रा पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पूछने पर उन्होंने बताया जो मूर्तियां दिख रही हैं वे 13वीं व 14वीं सताब्दी की प्राचीन मूर्तियां हैं।
विज्ञापन
शंकरगढ़ में निरीक्षण करते पुरातत्व विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम सभा पूरे बघेल के मजरा कसौटा में बीते 20 जनवरी को खुदाई के दौरान मिले मंदिर के अवशेष को गुरुवार को पुरातत्व विभाग की टीम ने पहुंचकर सर्वे किया। बता दें कि 20 जनवरी को पूरे बघेल में अत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था। अचानक खेत से मंदिर के अवशेष मिलने लगे। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ अश्वनी कुमार सिंह पहुंचकर जांच पड़ताल की एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से भी अवगत कराया था।

विज्ञापन



शुक्रवार को पुरातत्व विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी प्रयागराज मंडल रामनरेश पाल के साथ निर्भय प्रजापति एवं दीप कुमार मिश्रा पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पूछने पर उन्होंने बताया जो मूर्तियां दिख रही हैं वे 13वीं व 14वीं सताब्दी की प्राचीन मूर्तियां हैं। इससे प्रतीत होता है कि यहां पर मंदिर स्थापित था। मूर्तियों के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है जैसा आदेश होगा कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें