फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि में प्रवेश के लिए इस माह के अंत तक शुरू होंगे आवेदन

Fri, 16 Jul 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • कोविड के कारण प्रवेश परीक्षा में बाधा, मेरिट के आधार पर प्रवेश लेने की तैयारी
  • पहली बार विश्वविद्यालय परिसर में शुरू होगी स्नातक की पढ़ाई, सीबीसीएस लागू
विज्ञापन
prayagraj news: Rajju Bhaiya State University Prayagraj - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के तहत स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस माह के अंत में शुरू किए जाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार स्नातक की पढ़ाई भी शुरू होने जा रही हैं। इसके तहत बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए जाएंगे। कोविड के कारण प्रवेश परीक्षा का आयोजन मुश्किल होगा। ऐसे में सीधे मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाने की तैयारी है। यानी स्नातक में इंटरमीडिएट की परीक्षा में मिले अंकों और परास्नातक में स्नातक में मिले अंकों के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन


स्नातक में पांच वर्षीय चार इंटीग्रेटेड (एकीकृत) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। यानी बीए में प्रवेश लेने वाले छात्रों को एमए और बीकॉम में प्रवेश लेने वाले छात्रों को एमकॉम में प्रवेश लेने के लिए अलग से परीक्षा नहीं देनी होगी। बीए में पाठ्यक्रमों के तीन कॉम्बिनेशन उपलब्ध रहेंगे। बीए के तीनों कॉम्बिनेशन और बीकॉम में 60-60 सीटों यानी कुल 240 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। पाठ्यक्रम च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) एवं सेमेस्टर प्रणाली आधारित होंगे। 
वहीं, परास्नातक स्तर पर कुल 11 विषयों में सीबीसीएस प्रणाली लागू होगी। इसमें क्रेडिट एवं ग्रेडिंग प्रणाली के तहत मूल्यांकन होगा। राज्य विवि परिसर में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व, राजनीति विज्ञान, रक्षा अध्ययन, वाणिज्य, भूगोल, समाजशास्त्र, समाजकार्य, हिंदी, व्यवहारिक अर्थशास्त्र, संस्कृत, दर्शनशास्त्र के परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कोविड के कारण सत्र पहले से ही काफी पिछड़ चुक है। ऐसे में राज्य विवि प्रशासन ने इस माह के अंत में स्नातक एवं परास्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। 

बीएड परीक्षा के लिए आज तक होंगे आवेदन

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध जिन महाविद्यालयों में बीएड पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, उन महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2020-22 के लिए प्रवेशित छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। वहीं, आवेदन के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई निर्धारित की गई है।

दूसरे दिन 219 छात्रों ने छोड़ी राज्य विवि की परीक्षा

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन 219 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के 322 केंद्रों में तीन पालियों में हुई परीक्षा में 15580 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रयागराज मंडल के चारों जिलों में उड़ाका दलों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें