सीएचएसएल 2020 का डाक्यूमेंटस वेरीफिकेशन आज से
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग की कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा 2020 (सीएचएसएल) के अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन शनिवार यानी 29 अक्तूबर से 09 नवंबर(30 अक्तूबर, 05 और 06 नवंबर को छोड़कर) तक चलेगा। डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन श्री गणेश इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड आईटी फाफामऊ में संपन्न होगा।
मध्यक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक राहुल सचान के मुताबिक कुल 3663 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन होना है। अभ्यर्थियों को इसके लिए हाईस्कूल, बारहवीं के अंकपत्र-प्रमाणपत्र, एक फोटो आईडी, कैटेगरी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र के साथ आना है।