फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन शुरू

Tue, 11 Jun 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
मीरनपुर स्कालर्स एकेडमी में छात्रवृत्ति परीक्षा के बाद पेपर का मिलान करती छात्राएं - फोटो : ghazipur
विज्ञापन

पूर्वदशम (कक्षा नौ एवं 10) तथा दशमोत्तर छात्रवृति-शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूर्वदशम के लिए पहले से छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र-छात्राएं एक जुलाई से 10 अगस्त के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नए विद्यार्थी 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले 15 जुलाई तक शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा बेस में शामिल होने के लिए सभी सूचनाएं अपलोड करनी है। फार्म में कोई त्रुटि हो गई है तो आवेदन तथा फाइनल प्रिंट निकालने से पहले विद्यार्थी तीन कार्य दिवसों के भीतर उसमें सुधार किया जा सकता है। विद्यार्थियों को 16 अगस्त तक आवेदन की प्रिंट कापी विद्यालय में भी जमा करनी है। फार्म के सत्यापन की प्रक्रिया दो जुलाई से 22 अगस्त के बीच पूरी की जाएगी। नए आवेदकों के लिए सत्यापन की प्रक्रिया 24 सितंबर तक पूरी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से भी आवेदनों के सत्यापन की तारीख तय कर दी गई है।

विज्ञापन


इसी तरह से दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए पुराने विद्यार्थी एक जुलाई से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि नए छात्र-छात्राएं 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसी क्रम में शिक्षण संस्थानों को डाटा 20 जुलाई तक अपलोड करना है। विद्यार्थी आवेदन तथा फाइनल प्रिंट निकालने से पहले तीन कार्यदिवसों के भीतर त्रुटि में सुधार कर सकेंगे। आवेदन की हार्ड कॉपी सात दिन के भीतर संस्थान में जमा करनी है। इस तरह से पुराने छात्रों के लिए 27 अगस्त तथा नए आवेदकों के लिए 17 अक्तूबर इसकी आखिरी तारीख है।

आर्थिक गणना की तैयारी शुरू, समिति गठित
जिले के सभी तरह के रोजगार वाले कार्यों का विवरण एक जगह होगा। इसमें मजदूरों का विवरण भी शामिल होगा। इसके लिए केंद्रीय सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से सातवें आर्थिक गणना की तैयारी शुरू कर दी गई गई है। सर्वेक्षण कॉमन सर्विस सेंटर की ओर से किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को जनपदीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि सर्वे मोबाइल एप के माध्यम से होगा। कार्यशाला में एडीएम प्रशासन वीएस दुबे, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या जी.गोपाल शर्मा, डीएसटीओ जितेंद्र, डॉ.डीडी सिंह, डॉ.अर्चना रानी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के लिए डीएम की अध्यक्षता में समन्वय समिति भी गठित कर दी गई है। डीएसटीओ सदस्य सचिव हाेंगे। इनके अलावा सीडीओ, एडीएम प्रशासन, सीएमओ, उपायुक्त उद्योग, डीपीआरओ, उपश्रमायुक्त जिला खदी ग्रामोोग अधिध्कारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, अभिहित अधिकारी आदि सदस्य होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें