प्राविधिक शिक्षा सेवा भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा-2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रधानाचार्य, व्याख्याता यांत्रिक अभियंत्रण/कर्मशाला अधीक्षक, व्याख्याता सिविल अभियंत्रण, व्याख्यात विद्युत अभियंत्रण एवं व्याख्या अंग्रेजी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 22 दिसंबर को प्रस्तावित है।
परीक्षा पांच जनपदों प्रयागराज, लखनऊ, गारेखपुर, गाजियाबाद एवं मेरठ में सुबह 9.30 से 12.00 बजे और अपराह्न 2 से 4.30 बजे तक होगी। हालांकि उसी दिन हाईकोर्ट की एपीएस भर्ती की परीक्षा भी है और अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि आयोग प्राविधिक शिक्षा भर्ती परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दे, लेकिन पूर्व में अभ्यर्थियों की मांग पर आयोग एक बार परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा चुका था। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद तय हो गया है कि परीक्षा अब नहीं टलेगी।