फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य पद के आवेदकों को फिर भरना होगा फॉर्म

Thu, 18 Apr 2019 11:18 PM IST
विनोद सिंह News Desk, Amarujala, Prayagraj
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 48 के तहत प्राचार्य पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब विज्ञापन संख्या 49 के तहत नए प्रारूप पर आवेदन करना होगा। हालांकि, इन अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क दोबारा नहीं जमा करना होगा। विज्ञापन संख्या-48 के तहत पुराने प्रारूप के आवेदन को अपलोड करने में आ रही दिक्कत के कारण उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने यह निर्णय लिया है।

विज्ञापन


आयोग ने पहले विज्ञापन संख्या 48 के तहत प्राचार्य पद के लिए आवेदन मांगे थे। बाद में कई नए पद आ गए और सबको जोड़कर विज्ञापन संख्या 49 के तहत प्राचार्य के 290 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई। साथ ही विज्ञापन संख्या-48 के तहत जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे, उन्हें दोबारा आवेदन करने से छूट प्रदान की गई। विज्ञापन संख्या-49 के तहत आवेदन पत्र के प्रारूप में आंशिक संशोधन के कारण पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या 48 के तहत पुराने प्रारूप में आए आवेदन पत्रों को अपलोड करने में तकनीकी दिक्कत आ रही है।

इसी के मद्देनजर आयोग ने विज्ञापन संख्या-48 के अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि विज्ञान संख्या-49 के प्रारूप पर सभी विवरण एक बार पुन: अपलोड करते हुए उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित अंतिम तिथि तक आयोग में जमा करें। यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एक माह से अधिक समय है। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 23 मई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें