मंसूराबाद। अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधायक दीपक पटेल को मांग पत्र सौंपकर क्षेत्र में संपर्क मार्ग, नाली एवं सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की सिफारिश की।
जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने विधायक दीपक पटेल को दिए मांग पत्र में मलाक बलऊ गांव में संपर्क मार्ग, नाली और लाइट की स्थापना कराए जाने की मांग की। इस मौके पर उमाशिव पटेल, धनीराम पटेल, सुनील कुमार, शेखर पटेल, विजय कुमार, हरीराम यादव आदि रहे।