मऊआइमा l मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का आरोप है कि वह 20 अप्रैल को रिश्तेदार के यहां निमंत्रण में गई थी। आरोप है कि जब वह रात में वापस घर लौटी तो देखा कि गांव का एक युवक उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला का आरोप है कि भागते समय युवक गिर गया, जिससे वह चोटिल हो गया।
महिला का आरोप है कि युवक ने धमकी दी है कि वह ऐसे ही करता रहेगा। वह शादी नहीं होने देगा। पीड़िता की माता ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है। उक्त लोगों ने उसे 19 अप्रैल को मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी। इसमें महिला के पति तथा उसके एक साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद