फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिताः सबसे पहले डालें वोट, बाकी काम बाद में

Thu, 18 Apr 2019 01:17 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला अपराजिता’ तथा चुनाव आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को क्लाइव रोड स्थित मयन इंक्लेव में ‘सबसे पहले मतदान, फिर कोई काम’ का नारा गूंजा। साथ ही नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। बच्चों ने जहां विविध मनोभावों से कैनवास सजाकर बड़ों को मतदान के लिए प्रेरित किया, वहीं महिलाओं ने मतदान के स्लोगन के साथ अपनी हथेलियां रचाकर शतप्रतिशत मतदान के लिए प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन


मतदान की मुहिम को लेकर अपार्टमेंट में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी में जबर्दस्त उत्साह दिखा। चित्रकला प्रतियोगिता में अथर्व सेठी, अभिषि तिवारी, अथर्व मिश्र, हनी खत्री, ताशू खत्री, अवनि सिंह, अदिति सिंह,अग्रिमा अरोरा, अर्नव अभिज्ञान, आभी, लाडो, परी, शौर्य, चीनू, रुद्र मिश्रा, कान्हा, राजवर्मा आदि ने मतदान के लिए प्रोत्साहित करने वाले चित्र उकेरे। वहीं मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता के तहत तनु, मोक्ष सेठी, उत्कर्ष धवन, मणिका पाठक, अखिल तिवारी ने दिव्या अरोरा, रंगोली श्रीवास्तव, नम्रिता राजू, सुधा मिश्रा, निशा धवन की हथेलियों पर मेहंदी लगाई।

सोसाइटी के उपाध्यक्ष विजय तिवारी, सचिव पल्लवी श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन ने अपार्टमेंट के सभी लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। शिक्षिका अपर्णा बाजपेयी, वंदना श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, कमलाकांत तिवारी आदि ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया। स्विप के सहायक प्रभारी अधिकारी डॉ. निरंजन सिंह ने मतदान से जुड़ीं जानकारियां दीं। कार्यक्रम में शोभा धवन, नीरज ठाकुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम की मतदाता जागरूकता मुहिम बृहस्पतिवार को जार्जटाउन स्थित सोनल अपार्टमेंट में शाम सात बजे आरंभ होगी। इसके तहत बच्चों, महिलाओं के लिए विविध प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें