केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को संगम के किला घाट पर प्लास्टिक कचरा बीनकर स्वच्छ, सुंदर, सशक्त और निरोगी भारत के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कुंभ-2025 को ध्यान में रखकर संगम से स्वच्छता की संस्कृति को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया। स्वच्छ भारत 2.0 अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि इस धरती से होने वाले कार्यों का अनुसरण पूरी दुनिया करती है। आने वाले समय में स्वच्छता का यह संदेश पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक बनेगा।