केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है और पूरी तैयारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। उन्होंने कहा कि जैसे 2017 और 2022 में एनडीए ने यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी उसी तरह 2027 में भी तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी के कासथ जुट जाएं।
विज्ञापन
कहा कि एनडीए के घटक दलों में कोई नाराजगी नहीं है। जैसे हाथ की पांचों अंगुलियां एकजुट हैं वैसे ही सारे घटक दल एनडीए के साथ पूरी मजबूती के साथ जुटे हुए हैं। आने वाले विधानसभा में यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। कहा कि 2017 और 2022 से भी ज्यादा बहुत में चुनाव में जीत हासिल करेगी।
सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं है
कहा कि एनडीए में सीटों बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। हमारा पूरा फोकस पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने पर। सीटों के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है। हर सीट का अलग समीकरण होता है। इस लिहाज से चुनाव नजदीक आने पर बैठकर सीट बंटवारे पर चर्चा हो जाएगी।