केंद्रीय वाणिज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। इन मेडिकल कॉलेजों के बनने से स्वास्थ्य सेवाएं और उत्कृष्ट होंगी। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को बारा तहसील के कोहडिया गन्ने स्थित एक अस्पताल समूह व ब्लड बैंक का उद्घाटन करने पहुंचीं थीं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस पर स्वस्थ भारत की आधारशिला रखी थी। अब आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब जनता को पांच लाख तक नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम को नवल किशोर, सुरेंद्र सिंह, बारा विधायक डॉ. वाचस्पति आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर आयोजक डॉ. ओपी सिंह, डॉ. सतेंद्र सिंह, राजेश पटेल, भानू पटेल, बृजेश पटेल, विजय कुमार मिश्र, नंद कुमार त्रिपाठी, दिलीप चतुर्वेदी, गोकुल सिंह, सुरेंद्र सिंह, संध्या सिंह, डॉ. विजय कुमार मिश्र, आदि मौजूद रहे।