फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एंटी करप्शन टीम ने दो लेखपालों को एक लाख घूस लेते किया गिरफ्तार, रिपोर्ट लगाने के नाम पर ली रिश्वत

Thu, 26 Feb 2026 04:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एंटी करप्शन की टीम ने सोरांव तहसील के दो लेखपालों को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक महिला लेखपाल भी शामिल है।
विज्ञापन
प्रयागराज में दो लेखपालों को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन की टीम ने सोरांव तहसील के दो लेखपालों को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक महिला लेखपाल भी शामिल है। मकान निर्माण को न रोकने और मनमाफिक आख्या लगाने के नाम पर इन्होंने एक लाख रुपये की घूस मांगी थी। पैसा पकड़ते ही एंटी करप्शन की टीम ने दोनों को मलाका इलाके से दबोच लिया। लेखपाल राज शेखर सिंह और एक महिला लेखपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गई है। दोनों के खिलाफ भुक्तभोगी ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद इनको पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित की गई थी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता अभयराज यादव पुत्र शंकरलाल यादव निवासी ग्राम लाई आनापुर थाना नवाबगंज ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि सोरांव तहसील के लेखपाल राजशेखर शिकायतकर्ता की नानी प्रभु देवी से एक लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है। यह रिश्वत राजस्व संहिता 2006 में आख्या लगाने व मकान निर्माण न रोकने के एवज में मांगी जा रही है। बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज की 14 सदस्यीय टीम ने निरीक्षक अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में शिवपुर मलाका लखनऊ रोड प्रयागराज के पास एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए राजशेखर सिंह पुत्र रामदास सिंह मूल निवासी उमरगहना थाना बिंदकी फतेहपुर, हालपता न्यायनगर कंधईपुर प्रयागराज को एक लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

राजशेखर राजस्व लेखपाल क्षेत्र मलाक हरहर तहसील सोरांव है। साथ ही जूही मिश्रा पुत्री स्वामीनाथ मिश्र मूल निवासी निवासी लक्ष्मणपुर थाना टांडा अंबेडकरनगर हालपता न्यायनगर थाना धूमनगंज को सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जूही मिश्रा राजस्व लेखपाल क्षेत्र टिकरी तहसील सोरांव है। इन दोनों के खिलाफ थाना शिवकुटी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम  की धाराओं के तह अभियोग पंजीकृत कराया गया।
विज्ञापन


रिश्वत मांगने पर इस नंबर पर करें संपर्क

किसी सरकारी विभाग में अगर कोई कर्मचारी या अधिकारी रिश्वत की मांग करता है तो तत्काल भ्रष्टाचार निवारण संगठन प्रयागराज मंडल प्रयागराज के मोबाइल नंबर 9454402490 या भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402484 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। जिससे प्राप्त शिकायत पर तत्काल कार्यवाही की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें