शहर के कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश, 15 युवक उठाए गए
अतीक के पांच गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस एक बार फिर सक्रिय हुई है। मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक शहर के कई इलाकों में ताबड़तोड़ दबिश देकर 15 युवकों को पकड़ा गया है। माना जा रहा है कि रेकी करने वाले बदमाशों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder: यहां की स्पेशल बिरयानी का दीवाना है अतीक का भाई अशरफ, अक्सर लाता था आरिफ; प्रॉपर्टी डीलर...
पुलिस ने मंगलवार को नियाज अहमद, मो. सजर, अरशद कटरा के साथ साथ गैंग के असलहे और कैश छिपाने वाले कैश अहमद और राकेश उर्फ लाला को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंगलवार की रात से लेकर बुधवार तक चकिया, धूमनगंज, हरवारा, राजरूपपुर, मरियाडीह, असरौली, असरावल, करेली और शाहगंज इलाकों में दबिश देकर 15 युवकों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन लोगों ने शूटरों और रेकी करने वालों की कहीं न कहीं मदद की है।
यह भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: 'बिटिया तुम भाग जाओ', हमले के बीच उमेश ने भतीजी से कही थी ये बात; ऐसा था खौफनाक मंजर
माफिया अतीक के पांच गुर्गों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने अतीक के ड्राइवर-मुंशी समेत सभी गुर्गों को सीजेएम की अदालत में पेश किया। अदालत ने पांचों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।
पुलिस ने मंगलवार को पांचों आरोपियों को धूमनगंज के जयरामपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दो लाख 25 हजार बरामद किए थे। बाद में उनकी निशानदेही पर अतीक के करबला स्थित कार्यालय से साढ़े 74 लाख रुपये, दस असलहे और 112 कारतूस बरामद किए गए थे।