फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के लिए प्रयागराज से एक और सीधी ट्रेन

Thu, 04 Apr 2019 01:27 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ट्रेन में जुड़ी जुड़ी बोगियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। खास बात ये है कि रेलवे द्वारा घोषित की गई स्पेशल ट्रेन सूरत के उधना रेलवे स्टेशन के रास्ते चलेगी। ट्रेन का संचालन सप्ताह में एक दिन इलाहाबाद छिवकी से होगा। जो मुंबई के बांद्रा टर्मिनल तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को इलाहाबाद छिवकी से चलेगी, जबकि बांद्रा से इसका संचालन प्रत्येक बुधवार को होगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद छिवकी से बांद्रा स्पेशल 11 अप्रैल से 27 जून के मध्य चलेगी। यहां से सुबह नौ बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1.30 बजे बांद्रा पहुंच जाएगी। इसी तरह बांद्रा टर्मिनल से इसका संचालन दस अप्रैल से 26 जून के मध्य रात 12.20 बजे होगा जो अगले दिन रात 3.45 बजे छिवकी पहुंच जाएगी। 20 कोच की इस ट्रेन में दस  कोच  एसी थ्री, दो एसी टू, चार स्लीपर एवं  चार ही सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण  बंसल के मुताबिक ट्रेन का दोनों ओर से ठहराव शंकरगढ़, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, उधना, बलसाड, वापी, बोरीवली रेलवे स्टेशन पर रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें