फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी कथित वकील पर एक और रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोप में 15 दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजे गए आरोपी कथित वकील पर एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता को कोर्ट परिसर में पिस्टल दिखाकर धमकाने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुट्ठीगंज में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने व धमकी देने के आरोप में साउथ मलाका निवासी मनीष मिश्रा के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसे पुलिस ने करीब 20 दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बुधवार देर रात कर्नलगंज पुलिस ने उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के भाई का आरोप है कि दो जनवरी को वह अपनी बहन को 164 का बयान कराने कोर्ट लेकर गया था। साथ में मां भी थी। आरोप है कि इसी दौरान मनीष अपने 8-10 अज्ञात साथियों संग परिसर में पहुंचा और मां व उसे गालियां दीं। साथ ही पिस्टल दिखाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना देने पर मुट्ठीगंज इंस्पेक्टर मयफोर्स कचहरी पहुंचे और फिर किसी तरह पीड़िता व उसके परिवार को घर पहुंचाया। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें