फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : माघ मेले में अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी, ममता जोशी बहाएंगे सुर सरिता

Sun, 04 Jan 2026 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

माघ मेले में रविवार को ख्याति प्राप्त कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, शास्त्रीय गायिका ममता जोशी आदि संगम तट पर सुर सरिता बहाएंगे। वहीं, माधो बैंड, मैहर बैंड व कबीर कैफे आदि युवाओं को भी आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
पद्मश्री मालिनी अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले में रविवार को ख्याति प्राप्त कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, शास्त्रीय गायिका ममता जोशी आदि संगम तट पर सुर सरिता बहाएंगे। वहीं, माधो बैंड, मैहर बैंड व कबीर कैफे आदि युवाओं को भी आकर्षित करेंगे।

विज्ञापन

संस्कृति विभाग की ओर से माघमेला में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत मैहर घराने की परंपरा से जुड़ा मैहर बैंड (उत्तम पांडेय), युवाओं में लोकप्रिय लोक फ्यूजन समूह कबीर कैफे की प्रस्तुति होगी। वहीं मकर संक्रांति के बाद ऋषि सिंह, मौनी अमावस्या के बाद सुरेश शुक्ला, प्रतिभा सिंह बघेल व पियूषा कैलाश, बसंत पंचमी के अवसर पर सैम वर्कशॉप, शिवम मिश्रा (अंदाज बैंड), स्वाति मिश्रा व आकांक्षा त्रिपाठी आदि की प्रस्तुतियां भी प्रस्तावित हैं।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से मेले में शास्त्रीय संगीत (ध्रुपद, खयाल), वाद्य संगीत (सितार, सरोद, बांसुरी, पञ्चनाद, वाद्यवृंद), शास्त्रीय नृत्य और नृत्य-नाटिका (कथक, ओडिसी), लोकनृत्य, भजन, कबीर वाणी, सुंदरकांड, शंख वादन, शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय गायन, भजन व देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके लिए मेला क्षेत्र में विभाग का पंडाल लगाया गया है। जयवीर सिंह ने कहा कि संस्कृति निदेशालय द्वारा आयोजित ये सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हमारी शास्त्रीय और लोक परंपराओं को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए जनमानस में संस्कार, समरसता और सांस्कृतिक गौरव का भाव जागृत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें