ईश्वर शरण डिग्री कालेज में शनिवार को आयोजित वार्षिकोत्सव अनुभूति-2016 में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। नए-पुराने गानों पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर लोग भी थिरकने के लिए मजबूर हुए। प्रिया मिश्रा ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत की तो अंकिता शुक्ला एवं पूजा तिवारी ने स्वागत गीत गाया।
‘होलिया में उड़े री गुलाल’ गीत पर वर्तिका पांडेय और बृजेश कुमार मिश्र की नृत्य प्रस्तुति ने रंग जमाया तो अनुभव केशरवानी तथा उनकी टीम की प्रस्तुति ने भी खूब वाहवाही लूटी। मधुलिका, रितु, ज्योत्सना, सौरभ ने नाटक का मंचन कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। अभिषेक त्रिपाठी, बृजेश, आनंद प्रकाश, यशोदानंद, आयुष पांडेय की प्रस्तुतियों ने भी सभी लुभाया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.सुमन अग्रवाल ने किया। डॉ.रचना सिंह, डॉ.अनीता सेन गुप्ता, डॉ.दीपिका सहयोग की भूमिका में रहीं।
इस मौके पर नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल छात्र बृजेश कुमार मिश्र और दुर्गेश विश्वकर्मा को महाविद्यालय गौरव सम्मान से नवाजा गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता दिवाकर मद्धेशिया, सुजीत त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अर्पित त्रिवेदी, ज्योत्सना, प्रिया, सिद्धार्थ शंकर, नीतू, राहुल मिश्र, विवेक यादव आदि को पुरस्कृत किया गया। एसपी सिटी राजेश यादव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ.आनंद शंकर सिंह ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह में डॉ.धीरेंद्र द्विवेदी, डॉ.धीरज चौधरी, डॉ.अंजना, डॉ.अजय श्रीवास्तव, डॉ.विवेक राय, राकेश पांडेय, योगेश पांडेय, पंकज, विवेक आदि शामिल रहे।