फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संस्कृत बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल 2983 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

पहले दिन पहली पाली में सुबह आठ से सवा 11 बजे तक प्रथमा में संस्कृत प्रथम, पूर्व मध्यमा में अनिवार्य संस्कृत प्रथम, मानविकी वर्ग में अनिवार्य संस्कृत प्रथम, विज्ञान वर्ग में अनिवार्य संस्कृत प्रथम, वाणिज्य वर्ग में अनिवार्य संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में दो बजे से सवा दो बजे के बीच में पूर्व मध्यमा प्रथम में अनिवार्य संस्कृत प्रथम, मानविकी वर्ग में अनिवार्य संस्कृत प्रथम, विज्ञान वर्ग में अनिवार्य संस्कृत प्रथम तथा वाणिज्य वर्ग में अनिवार्य संस्कृत प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। मंडल के प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी और फतेहपुर जिले में इस परीक्षा के लिए 34 केंद्र बनाए गए हैं। प्रतापगढ़ में 12, कौशांबी में चार, फतेहपुर छह केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। यह परीक्षा 21 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें