फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या हुई थी अंजना की, पोस्टमार्टम से खुलासा

विज्ञापन
Anjana was murdered, revealed by post mortem
विज्ञापन
प्रयागराज। धूमनंगज के बम्हरौली स्थित अल्का विहार कालोनी की अंजना की हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि फांसी लगाने से पहले कातिल उनका गला रेता और फिर मुंह भी दबाकर मारने का प्रयास किया। फिर उन्हें फांसी पर लटकाया गया। पुलिस ने जब सोमवार को जब शव के पास से चाकू बरामद किया था, उसी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि यह मामला हत्या का हो सकता है।
विज्ञापन

सरायइनायत के सीहीपुर की रहने वाली अंजना बम्हरौली स्थित अल्का विहार कॉलोनी में रहती थी। कुछ साल पहले ही उन्होंने मकान बनवाया था और वह यहां अकेली ही रहती थीं। पुलिस के मुताबिक, उनकी शादी कौशाम्बी में हुई थी और कई साल पहले पति से तलाक हो चुका था। रोज की तरह सोमवार सुबह काम वाली और उसके बाद आया दूध वाला दरवाजा न खुलने पर वापस चले गए। दोपहर में काम वाली फिर आई लेकिन इस बार भी बहुत आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर उसने पड़ोसी को बताया जिसकी सूचना पर 100 नंबर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद धूमनगंज पुलिस भी आ गई। पुलिस छत पर लगा जाल हटाकर कमरे में दाखिल हुई तो अंजना फांसी पर लटकी मिली। रस्सी से बनाए गए फंदे पर फांसी लगाई गई थी। जख्म के निशान को देखने से पता चला कि उन्होंने गर्दन रेतने की भी कोशिश की थी और पास ही में चाकू भी पड़ा मिला। जिसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना था कि क्योंकि दरवाजा अंदर से बंद था लेकिन मंगलवार को जब पोस्टमार्टम हुआ तो मामला हत्या का निकल आया। डाक्टरों के मुताबिक हत्या से पहले उनका गला रेता गया था और मुंह दबाकर मारने का प्रयास किया गया था। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर वे विशेषज्ञों से राय लेंगे। फिलहाल मौके पर मिले चाकू को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें