फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल यादव के जाने के बाद जश्न में शामिल हुए युवा

Fri, 16 Oct 2015 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश लोेक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के हाईकोर्ट के आदेश से उत्साहित प्रतियोगियों और छात्रों का जश्न दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर जुटे प्रतियोगियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने सीबीआई जांच की मांग दोहराई। जश्न में प्रमुख सचिव सूर्य प्रताप सिंह, रिटायर आईएएस बादल चटर्जी भी शामिल हुए। इस मौके पर इन अफसरों के अलावा अनिल यादव के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रतियोगियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगियों का छात्रसंघ भवन पर जमावड़ा हुआ। छात्रों के साथ सूर्य प्रताप सिंह और बादल चटर्जी भी पहुंचे। उनका कहना था कि यह अभी आधी जीत है। सीबीआई जांच की मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्हाेंने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की भर्तियों में पारदर्शिता के लिए भी आंदोलन की घोषणा की। इसकी रणनीति पर चर्चा के लिए जल्द बैठक की जाएगी। सभा में नए अध्यक्ष के चयन के लिए बनने वाली सर्च कमेटी में हाईकोर्ट के जज और लोकायुक्त को भी शामिल करने की मांग उठी। सभा में अवनीश पांडेय, अयोध्या सिंह, अशोक पांडेय, विक्की खान, कौशल सिंह, डॉ.राजेश सिंह, अमरेंदू सिंह, अक्षय भट्ट, आदेश शर्मा, कुंवर बाबू, जाकिर हुसैन, फणीश पांडेय आदि शामिल रहे।

छात्रों के एक अन्य ग्रुप की चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई बैठक में प्रवीण शुक्ल, विजय मिश्रा, सूरज द्विवेदी, शशिकांत, धीरज सिंह आदि ने अनिल यादव के कार्यकाल में हुई भर्तियों को भी अवैध घोषित करने तथा सीबीआई जांच की मांग की। सामाजिक एकता परिषद की बैठक में न्यायालय के फैसले पर हर्ष व्यक्त किया गया। सदस्यों ने भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग की। बैठक में ओम प्रकाश शुक्ल, रवींद्र सिंह चौहान, अशोक यादव, श्रीनारायण यादव आदि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी की बैठक में भी अनिल यादव की नियुक्ति रद्द होने पर खुशी जाहिर की गई। बैठक में यशवीर प्रताप सिंह, अंकेश यादव, रितेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आरक्षण समर्थकों ने मनाया काला दिवस
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अनिल यादव को हटाए जाने के विरोध में सामाजिक न्याय मोर्चा से जुड़े आरक्षण समर्थक प्रतियोगियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। बालसन चौराहा पर जुटे प्रतियोगियों ने बृहस्पतिवार को काला दिवस के रूप में मनाया। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों तथा कमजोर पैरवी की वजह से अनिल यादव कमजोर पड़ गए। उन्होंने शुक्रवार को बालसन चौराहा से ही कैंडल जुलूस निकालने की घोषणा की। प्रदर्शन करने वालों में मनोज यादव, अजीत पटेल, अविनाश विद्यार्थी, राजेश भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें