फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी पर टिप्पणी से नाराज वकीलों ने एसडीएम को तहसील में बनाया बंधक

विज्ञापन
तहसील में एसडीएम का घेराव कर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
एसडीएम की टिप्पणी से नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील में हंगामा कर दिया। इस दौरान एसडीएम का घेराव करते हुए उन्हें बंधक बना लिया गया। एसडीएम ने वहां से जाने का प्रयास किया लेकिन, अधिवक्ताओं ने उन्हें निकलने नहीं दिया। इसके बाद उनके सामने ही जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की जाती रही।
विज्ञापन

तहसील में अधिवक्ताओं और एसडीएम प्रशासनिक मोहनलाल गुप्ता में ठनी हुई है। लगातार अधिवक्ताओं से उनकी नोकझोक के साथ ही बहस हो जा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम प्रशासनिक की कार्यशैली ठीक नहीं है।
वह न तो काम करते हैं और न ही किसी मामले की सुनवाई करने को राजी होते हैं। अगर कोई गलती से भी उनके आवास पर जाता है तो वह बिदक जाते हैं। गुरुवार को एसडीएम चैंबर में कुछ अधिवक्ता काम से गए थे। इस दौरान एसडीएम ने उन पर टिप्पणी कर दी। अधिवक्ता ने उन्हें काम करने के लिए कहा तो वह बहस पर उतारू हो गए।
विज्ञापन

इससे नाराज अधिवक्ताओं ने उनका तहसील में ही घेराव कर लिया। वह वहां जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके सामने ही प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने काफी देर तक उन्हें खरी-खोटी सुनाई। हालांकि बाद में एसडीएम न्यायिक के हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हुआ।
अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम का ट्रांसफर होने तक प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान महामंत्री एडवोकेट धर्मराज पांडेय, संजय पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, अशोक पांडेय, केके सिंह, सुनील त्रिपाठी, रबी सिंह, श्रीकांत पांडेय, विजय तिवारी, हरिओम मिश्र, मोनू ओझा, पुष्पेश पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें