फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः नेपाली पीएम के खिलाफ भड़का गुस्सा, भाजपाइयों ने फूंका पुतला

Thu, 16 Jul 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह news desk अमर उजाला
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

 नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के रामजन्मभूमि को अयोध्या की बजाय नेपाल बताए जाने के बयान पर संतों के बाद अब भाजपाइयों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है। नेपाली पीएम द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान के बाद भड़के भाजपाइयों ने अपनी नाराजगी उनका पुतला फूंक कर व्यक्त की। भाजपाइयों ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री अपना बयान वापस लें और भारत से माफी मांगें।

विज्ञापन


भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा एवं भाजपा भारद्वाज मंडल की ओर से इंडिया प्रेस चौराहे के पास हुए प्रदर्शन में कहा गया कि नेपाल के पीएम चीन के बहकावे में आकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। चीन की वजह से वह लगातार भारत विरोधी बयान दे रहें हैं।

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
अब उन्होंने श्रीराम भगवान की जन्मभूमि अयोध्या की बजाय नेपाल बता  रहे हैं। डॉ. ओझा ने कहा कि ओली ने भगवान श्रीराम की अयोध्या के विषय में बोलकर विश्व भर के हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह अपने बयान पर भारत से माफी मांगें।


प्रदर्शन के दौरान शांतनु जायसवाल, लोकेश मुखर्जी, राकेश कुशवाहा, स्वाती, उदित शर्मा, आकाश चौरसिया, संदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे। उधर, भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव ने भी मांग की कि नेपाली पीएम अपना बयान वापस लेने के साथ ही सभी हिंदुओं से माफी मांगें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें