मेजा तहसील मुख्यालय पर रसोई गैस की किल्लत को लेकर एसडीएम मेजा को ज्ञापन सौंपते आम आदमी पार्टी क
- फोटो : Archive
सिलिंडर की किल्लत से नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मेजा तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंरा। आरोप है कि डीएसी नंबर देने के बाद भी गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
पार्टी के बसंत लाल बागी और धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि महीने भर से अधिक समय से सिलिंडर की किल्लत बनी हुई है जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। आरोप है कि डीएसी नंबर देने के बावजूद भी गैस एजेंसियों में गैस सिलिंडर की आपूर्ति समय पर नहीं हो पा रही है। इस दौरान एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि मामले की जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है।