फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की आत्महत्या से ईसीसी में भड़का गुस्सा, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा साहिबा सौम्या की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को कॉलेज के छात्रों का गुस्सा भड़क उठा। परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। क्लास में घुसकर कॉपियां फाड़ दी गईं। आननफानन में दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई और शनिवार को प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित करने का निर्णय लिया गया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में गैप न मिलने के कारण सौम्या तनाव में थी और यही उसकी आत्महत्या की वजह बनी।
विज्ञापन

बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा साहिबा सौम्या मम्फोर्डगंज में अपने भाई के साथ किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। बृहस्पतिवार को वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सौम्या ईसीसी की छात्र है। ईसीसी में 18 नवंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं, जो 21 दिसंबर को समाप्त होंगी। शुक्रवार सुबह पहली पाली की परीक्षा शुरू होते ही बड़ी संख्या में छात्र प्राचार्य कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि सेमेस्टर परीक्षा की लापरवाही पूर्ण समय सारणी के चलते छात्रा ने मानसिक दबाव में आकर आत्महत्या जैसा भयावह कदम उठा लिया।
इस दौरान कई छात्रों ने परीक्षा कक्ष में जाकर कॉपियां फाड़ दीं। हंगामा बढ़ने पर पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस और जिला प्रशासन के अफसर भी वहां पहुंच गए। छात्रों ने एसीएम को ज्ञापन देकर पूरे मामले से अवगत कराया। हंगामा बढ़ने के बाद दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएस मोसेस के अनुसार 14 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है, जिसकी तिथि बाद में घोषित की जाएगी। 16 दिसंबर से परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।
विज्ञापन

‘सेमेस्टर परीक्षा में आवश्यकता के अनुसार गैप दिया जाता है। हर विषय में अनिवार्य रूप से गैप देने पर परीक्षाएं दो माह तक चलती रहेंगी। प्रयास यही होता है कि छात्र-छात्राओं की सुविधा के अनुसार टाइम टेबल तैयार किया जाए। विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए 14 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित की गई है, जो अब जनवरी में आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को स्थगित दूसरी पाली की परीक्षा भी बाद में कराई जाएगी।’ डॉ. एएस मोसेस, प्राचार्य ईसीसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें