फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कचहरी के पास गुरुवार की शाम एक महिला अधिवक्ता के अपहरण का प्रयास किया गया। उनकी सीनियर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय की अधिवक्ता सुष्मिता राघव सिविल लाइंस के अनंत विहार अपार्टमेंट में रहती हैं। गुरुवार को वह अपनी सहयोगी वकील विनीता पांडेय के साथ किसी काम से कचहरी गई थीं। करीब पांच बजे वहां से दोनों कार से घर लौटने लगीं। कचहरी के पास से ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और कार का दरवाजा खोलकर विनीता को खींचकर बाहर निकालने लगे। सुष्मिता ने शोर मचाया तो बदमाश भाग गए। बाद में उन्होंने तीन बदमाशों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराई। सुष्मिता ने बताया कि उनका मकान का विवाद चल रहा है। सिविल लाइंस में भी उन पर हमला हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें