फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हादसे में घायल युवक की मौत के बाद भड़का गुस्सा, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम

Sun, 22 Oct 2023 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बीते 16 अक्तूबर को दो बाइकों की भिड़ंत में तेलियरगंज निवासी अंकुर घायल हो गया था। उसका उपचार लखनऊ के मेदांता में चल रहा था। शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार को सुबह लोगों ने शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया है। इससे आवागमन ठप हो गया है। कई थानों की पुलिस मौक पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद तेलियरगंज में आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में घायल युवक की मेदांता लखनऊ में मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित नागरिकों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम करदिया। इससे काफी देर तक प्रयागराज-फाफामऊ मार्ग पर आवागम बाधित रहा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया।

विज्ञापन













 

 

तेलियरगंज निवासी अंकुर (24) का 16 अक्तूबर को एक्सीडेंट हो गया था। वीर अब्दुल हमीद गेट के पास देर रात उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई थी। हादसे में अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

 

इस मामले में दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। शनिवार देर रात अंकुर की मौत के बाद परिजन शव लेकर प्रयागराज आ गए। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में नागरिक जुट गए और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें