फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बेखौफ हुए बदमाश, एक और एटीएम तोड़ने का प्रयास

Sun, 02 Jun 2019 01:33 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
atm card
विज्ञापन
एटीएम तोड़ने की वारदातें लगातार सामने आ रही हैं लेकिन पुलिस या बैंक प्रशासन इनसे कोई सबक सीख रहा है, फिलहाल ऐसा लगता नहीं है। सलोरी में एटीएम काटकर 11.51 लाख चोरी किए जाने की घटना के ठीक एक दिन बाद जार्जटाउन में लाउदर रोड पर स्थित एटीएम को निशाना बनाया गया। गनीमत रही कि चोर चेस्ट खोलने में नाकाम रहा और इससे कैश बच गया। हालांकि आरोपी ने केबिन मेें लगे दो कैमरे व एटीएम की एलसीडी क्षतिग्रस्त कर दी। 
विज्ञापन


कर्नलगंज के सलोरी में 28 मई की रात यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटकर चोर 11.51 लाख रुपये उड़ा ले गए। अब तक इस मामले का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि पुलिस ने इतनी बड़ी वारदात के बावजूद कोई सबक नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि बेखौफ चोरों ने ठीक एक दिन बाद एक और एटीएम को निशाना बनाया। इस बार वारदात शहर के पॉश इलाकों में से एक जार्जटाउन में हुई। यहां लाउदर रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया गया।

यहां 20-25 साल के एक युवक ने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया। पेचकस व अन्य औजारों से लैस होकर पहुंचे युवक ने एटीएम का चेस्ट तोड़ने की कोशिश की। यही नहीं उसने केबिन के बाहर और भीतर लगे दो सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। इसके अलावा एटीएम में लगी एलसीडी स्क्रीन भी क्षतिग्रस्त कर दी। गनीमत रही कि वह एटीएम का चेस्ट तोड़ने में नाकाम रहा जिससे उसमें रखी नगदी सुरक्षित बच गई। 
विज्ञापन


भोर में लगभग चार बजे हुई घटना
बड़ी बात यह है कि एटीएम क्षतिग्रस्त करने से पहले बदमाश की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज से यह भी पता चलता है कि घटना भोर में लगभग चार बजे के करीब हुई। भोर मेें 3.48 मिनट पर बदमाश कंधे पर बैग लादे हुए एटीएम के भीतर जाते दिखता है। इस दौरान उसका चेहरा केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होती है। अगले ही पल वह बाहर निकलकर कैमरे को क्षतिग्रस्त कर देता है। हालांकि भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे मेें अंदर आते हुए उसकी तस्वीर कैद हो जाती है। जिसके बाद वह पेचकस से एटीएम का चेस्ट तोड़ने का प्रयास करता है। कुछ देर बाद वह भीतर लगा कैमरा भी पेचकस मारकर क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करता है। इस दौरान कैमरा नीचे लटक जाता है लेकिन उसमें तस्वीरें कैद होती रहती हैं। फुटेज में दिख रहा है कि काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी चेस्ट नहीं टूटने पर आरोपी एटीएम की एलसीडी क्षतिग्रस्त कर निकल भागता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें