फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मेजा रोड में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, काफी दूर तक घसीटा, चली गई जान

Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शनिवार रात आठ बजे इलाहाबाद मिर्जापुर राजमार्ग पर कठौली गांव के सामने बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इतना ही नहीं बाइक सवार युवक को डंपर कुछ दूर घसीटते चला गया। जिससे युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : सड़क हादसा में ट्रक की चपेट में आया बाइक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार रात 8:00 बजे इलाहाबाद मिर्जापुर राजमार्ग पर कठौली गांव के सामने बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इतना ही नहीं बाइक सवार युवक को डंपर कुछ दूर घसीटते चला गया। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। लाश को चीर घर भेज दिया गया। बाइक सवार एक युवक मेजा रोड से शहर की तरफ जा रहा था वह जैसे ही कठौली गांव के सामने पहुंचा सामने से आ रहा डंपर उसे रौंद दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं डंपर में फंसी बाइक की वजह से युवक कुछ दूर तक घसीटता चला गया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मेजा रोड चौकी इंचार्ज राम भवन वर्मा पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन देर रात तक पहचान नहीं हो सकी। शव को चीरघर भेज दिया गया है। उधर डंपर चालक भागने में सफल रहा। मौके पर मेजा थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्रा भी पहुंच गए।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाइक सवार युवक के किसी प्रकार का आईडी नहीं मिला जिस वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल जिस बाइक से युवक था उसके नंबर से शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। दुर्घटना के दौरान कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था लेकिन पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटा कर बाधित यातायात को बहाल कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें