फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बाग में खेल रही मासूम को झोपड़ी में खींचकर किया दुष्कर्म, 62 साल का वृद्ध आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शंकरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाग में खेलते वक्त 62 वर्षीय वृद्ध उसे झोपड़ी में घसीट ले गया और फिर दुष्कर्म किया। घटना के बाद साथ खेल रही दो बच्चियों से गालीगलौज करते हुए धमकी भी दी।
विज्ञापन
रेप। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शंकरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाग में खेलते वक्त 62 वर्षीय वृद्ध उसे झोपड़ी में घसीट ले गया और फिर दुष्कर्म किया। घटना के बाद साथ खेल रही दो बच्चियों से गालीगलौज करते हुए धमकी भी दी। मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मासूम के माता-पिता मजदूरी करते हैं। मां ने बताया कि मंगलवार को भी वह काम पर गई थी। शाम को घर लौटी तो देखा कि पांच साल की बेटी के सिर में चोट लगी है और वह दर्द से कराह रही है। पूछने पर उसने बताया कि दोपहर में वह दो अन्य बच्चियों के साथ पास ही स्थित एक बाग में खेल रही थी।

इसी दौरान एक वृद्ध उसे बाग में ही स्थित झोपड़ी के भीतर खींच ले गया। फिर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके सिर में चोट भी लगी। मां का आरोप है कि उसने बाग में खेलते वक्त साथ मौजूद दो बच्चियों से भी बात की। उन्होंने बताया कि बेटी की चीखने की आवाज सुनकर वह झोपड़ी की ओर गई तो वृद्ध गालियां देने लगा और धमकी भी दी। मां ने बताया कि आरोपी लालजी सिंह पटेल है, जो बाग में ही झोपड़ी बनाकर रहता है।        
विज्ञापन

   
शाम को पति देर से आए और इस वजह से वह थाने नहीं आ सकी। बुधवार को दोनों थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी बारा कुंजलता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें