फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आईडी पर मिल जाएगा पांच किलो का सिलेंडर

Mon, 10 Aug 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पांच किलो के रसोई गैस सिलेंडर को पाने के लिए अब उपभोक्ताओं को ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ता अगर अपना सिर्फ एक आईडी प्रूफ प्रस्तुत करते हैं तो उन्हें पांच किलो का सिलेंडर सहज जन सेवा केंद्र से मिल जाएगा। क्योंकि इस तरह के सिलेंडर अब लोगों को सहज जन सेवा केंद्र से मिल जाएंगे। रविवार को यह बातें सहज जन सेवा केंद्र की राज्य प्रबंधक रोमा बच्चानी ने कही। श्रीमती बच्चानी मम्फोर्डगंज स्थित माथुर वैश्य सेवा समिति में सहज केंद्र प्रभारी और इंडियन ऑयल कारपोरेशन की ओर से आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब सहज जन सेवा केंद्र से छोटे सिलेंडर मिलेंगे। इसके लिए किसी भी जटिल कागजी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होगी। केवल एक आईडी प्रूफ की प्रति देकर पांच किलो का सिलेंडर खरीदा जा सकता है। इस मौके पर आईओसी के अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सहज केंद्र खुल जाने से अब पांच किलो सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को व्यर्थ की भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होगी। कार्यक्रम में आईओसी के अफसरों ने आग से बचाव के इंतजाम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ऑल इंडिया एलपीजी फेडरेशन के सचिव केपी मिश्र ने बताया कि लोगों की मांग के अनुरूप पांच किलो के सिलेंडर सहज केंद्रों तक आईओसी वितरकों द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें