फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पांच रुपये वापस न लौटाने पर आठ साल की मासूम की हंसिए से नृशंस हत्या

Wed, 20 May 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। मासूम जान्हवी की फाइल फोटो
विज्ञापन
औद्योगिक थाना क्षेत्र के ब्योहरा गांव में आठ साल की मासूम जाह्नवी की उसके नाबालिग चाचा ने पांच रुपये वापस न लौटाने पर परिवार वालों के साथ मिलकर नृशंस हत्या कर दी। हंसिया से उसका गला रेतने के साथ सीने, पेट, पीठ और अंगुलियों में 14 वार किए।
विज्ञापन

जाह्नवी की हत्या के बाद भूसा रखने वाले कमरे में चादर से ढककर उसका शव छिपा दिया गया था। पुलिस ने आरोपी चचेरी दादा-दादी और चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 13 वर्षीय नाबालिग चाचा की तलाश की जा रही है।
गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी राजमिस्त्री है। सोमवार शाम को जब वह काम से घर लौटा तो उसकी आठ साल की बड़ी बेटी जाह्नवी घर में नहीं थी। बाकी बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद भी उसका पता नहीं चला तो घरवाले खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन

काफी देर तक भी बच्ची का पता न चलने पर परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच पिता सुनील बेटी की तलाश करते हुए पास रहने वाले चाचा मुन्नीलाल के घर पहुंचा तो वहां उसकी चाची गीता देवी, उसका चचेरा भाई करन मौजूद था। बेटी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अनभिज्ञता जताई।
जब वह घर के अंदर जाने लगा तो परिवारवालों ने उसे रोक लिया। शंका होने पर वह अपने भाई और पिता के साथ अपने चाचा के घर के अंदर गया तो अंधेरा था। मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर घर के अंदर देखा तो आंगन के बाई तरफ जिस कमरे में भूसा रखा था, वहां जाह्नवी का शव चादर में ढका था।
जब उन्होंने चादर उठाकर देखा तो शव खून से लथपथ था। उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान थे। मासूम की हत्या की सूचना पर औद्योगिक पुलिस के साथ एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह के साथ फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
घटना स्थल से मृतका के चचेरे दादा मुन्नीलाल, दादी गीता देवी, चाचा करन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं, मुन्नीलाल का नाबालिग बेटा घटना के बाद फरार हो गया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुुलिस ने मुन्नीलाल, उसकी पत्नी गीता देवी, बेटे करन और अन्य नाबालिग बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जाह्नवी से बीस रुपये देकर कुछ सामान मंगाया था। इसमें से 15 रुपये का सामान वह ले आई थी लेकिन उसने पांच रुपये वापस नहीं किया।
पांच रुपये के बारे में वह सही जवाब नहीं दे रही थी। इस पर गुस्से में आकर नाबालिग ने परिवारवालों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार को डाॅक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम के शरीर में 14 जगह चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने लवायन घाट पर शव को दफना दिया। मृतका चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी।
पांच रुपये के विवाद में मासूम की हत्या की बात सामने आ रही है। नामजद आरोपियों में नाबालिग फरार है। वहीं, अन्य तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।- सुनील कुमार सिंह, एसीपी करछना

पैसे को लेकर मासूम की हत्या की बात पूछताछ में सामने आई है। आरोपियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फरार नाबालिग की तलाश की जा रही है। -विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर

नैनी। मासूम जान्हवी की फाइल फोटो

नैनी। मासूम जान्हवी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें