फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के बयान पर भड़के हाईकोर्ट के वकील

Wed, 08 Jun 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच गठित करने के मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान से हाईकोेर्ट के वकीलों में उबाल आ गया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हाईकोर्ट बार ऐसी किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा। बयान का विरोध करते हुए बार के महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि भाजपा के नेता भविष्य में इस प्रकार की बयान न करें वरना अधिवक्ता उसका विरोध करेंगे तथा बेंच के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अध्यक्षता में बार कार्यकारिणी की एक आपात बैठक हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष के बयान पर आक्रोश जताया गया। बार के पूर्व महासचिव अनिल तिवारी ने प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मेें हाईकोर्ट की बेंच बनाने का अर्थ है न्यायपालिका को कमजोर करना। पहले भी इस प्रकार की कोशिश का वकीलों ने पुरजोर विरोध  किया है, हाईकोर्ट का विभाजन किसी भी हाल में मंजूर नहीं है।

अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र ने भी अमित शाह के बयान का विरोध किया है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट का अधिवक्ता ऐसे किसी प्रयास को सफल नहीं होने देगा।
कार्यकारिणी की बैठक में दया शंकर मिश्र, सुनील कुमार सिंह, आनंद मोहन पांडेय, बृजेंद्र पांडेय, रुचिर श्रीवास्तव, सुधीर कुमार चंद्रौल, रणविजय सिंह, जनार्दन यादव, हिमकन्या श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, विवेक मिश्र सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य और अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें