हॉलीवुड स्टार क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन महाकुंभ पहुंचे। हॉलीवुड स्टॉर क्रिस और डकोटा के ठहरने की व्यवस्था आधुनिक सुविधाओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी टेंट सिटी में की गई है।
महाकुंभ की चकाचौंध का रंग पूरी दुनिया पर चढ़ चुका है। अरबपति उद्योगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स के बाद अमेरिकी अभिनेत्री डकोटा जॉनसन अपने मित्र कोल्डप्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन के साथ तीर्थराज प्रयाग पहुंचीं। हॉलीवुड स्टॉर क्रिस और डकोटा के ठहरने की व्यवस्था आधुनिक सुविधाओं वाली दुनिया की सबसे बड़ी टेंट सिटी में की गई है।
विज्ञापन
दोनों हॉलीवुड स्टार मौनी अमावस्या पर शाही सवारी और अमृत स्नान का हिस्सा बन सकते हैं। हॉलीवुड स्टार क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन महाकुंभ के तीसरे सबसे बड़े अमृत स्नान में डुबकी लगाने पहुंचे हैं। यहां अपने कॉन्सर्ट के लिए आए विदेशी सितारे महाकुंभ में बही भक्ति का लहरों में बसने से खुद को रोक नहीं सके। हॉलीवुड एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन के साथ अब कोल्डप्ले बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन जब महाकुंभ मेला पहुंचे तो उनकी झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
संगम में डुबकी लगाने के लिए उमड़े आस्था के जन सैलाब के बीच हॉलीवुड स्टार की आमद ने मेला क्षेत्र को और चटख बना दिया। दोनों स्टार दिन भर मेला क्षेत्र में घूमते और विविध सांस्कृतिक रंगों और पक्षों से परिचित होते रहे। फिलहाल उनका इरादा मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का साक्षी बनने का है। अमृत स्नान के लिए सभी 13 अखाड़ों की सवारी देखने के लिए उस दिन पूरी दुनिया एक तट पर पहुंचेगी।