फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, रातों-रात बदली मूर्ति

Tue, 14 Apr 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सर्वाडीह गांव में रविवार रात अराजकतत्वों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने रातोरात नई प्रतिमा स्थापना कराई। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

घटना स्थल पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव के साथ ही भारी पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि घटना में शामिल अराजकतत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बताई जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें